मधुबनी (रजनीश के झा) । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई, 2026 को जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी सुदामा ठाकुर के नेतृत्व में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, फुलपरास कृष्णानंद कुमार के साथ लौकही प्रखंड स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों की औचक जांच एवं छापेमारी की गई। जांच के दौरान मेसर्स प्रणव ट्रेडर्स, पिपराही प्रो. विनीत कुमार नाहर एवं मेसर्स जगदंबा एजेंसी, लौकही प्रो. हेमंत कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके फलस्वरूप दोनों प्रतिष्ठानों की उर्वरक अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में नियमित रूप से छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर गठित उर्वरक छापेमारी दलों द्वारा 347 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है। इनमें 18 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गई हैं। 08 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति निलंबित एवं 04 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमित वितरण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : किसानों के हित में सख्त कार्रवाई अनियमितता पर दो उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित
मधुबनी : किसानों के हित में सख्त कार्रवाई अनियमितता पर दो उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें