मुंबई : 'रामायणम्' का ट्रेलर देख भावुक हुए फैंस, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

मुंबई : 'रामायणम्' का ट्रेलर देख भावुक हुए फैंस, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

film-ramaynam-tailor
मुंबई (रजनीश के झा)। रामायणम् भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। दो भागों में बनने वाली यह ग्लोबल फिल्म पौराणिक महाकाव्य को पहले कभी न देखे गए भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने वाली है। शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। अब लंबे इंतजार के बाद रामायणम् का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसकी भव्यता, विजुअल्स और प्रेजेंटेशन की खूब सराहना कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि रामायणम् की इस शानदार झलक पर सोशल मीडिया ने किस तरह अपना प्यार बरसाया।


दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक रामायण की कहानी को नए और भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी निर्देशक नितेश तिवारी ने की है। रामायणम् का मकसद इस महाकाव्य की भावनाओं और भव्यता को पहले कभी न देखे गए स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे। सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह दो भागों में बनने वाली फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। रामायणम्: पार्ट 1 दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि रामायणम्: पार्ट 2 दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: