मधुबनी : शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

मधुबनी : शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया

Student-protest-madhubani-jaynagar
जयनगर/मधुबनी, 25 जुलाई । भारत का छात्र फेडरेशन SFI एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI के संयुक्त तत्वाधान में जयनगर शहर के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय, कोचिंग संस्थान को बन्द कराते हुए पूरे शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध कार्यक्रम का नेतृत्व DYFI के शंकर कुमार, SFI के पप्पू प्रभाकर, मनीष यादव, अनीश कुमार,निरंजन कुमार ने की। उक्त कार्यक्रम में शंकर कुमार,पप्पू प्रभाकर, अनीश कुमार, मनीष यादव, निरंजन कुमार,संजीभ पंडित, राहुल कुमार, संजन कुमार, राकेश पासवान, भोला रजक, अमरेश पंडित, रंजीत कुमार, सुधांशु प्रिंस निरंजन,अभिषेक सहित दर्जनों की संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों ने बताया कि NTA एवं NEP को रदद् करो, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा करें, पेपर लीक के कारण आत्म हत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दो, तथा पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए छात्र-छात्राओं को समुचित मुआवजा दो, दिल्ली, पटना, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय सहित अन्य जगहों पर प्रोटेस्ट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के उपर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस के उपर समुचित कार्रवाई करो,जंतर मंतर पर हमला बोलने वाले पुलिस पदाधिकारी को बर्खास्त करो,संसद मार्च में सादे कपड़ों एवं बिना बर्दी पर बैच लगाने वाले हमलावरो को चिन्हित कर कार्रवाई करो।

कोई टिप्पणी नहीं: