किशनगंज : सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन, जिले में उपलब्धियों का उत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

किशनगंज : सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन, जिले में उपलब्धियों का उत्सव

Kishanganj-development-function
किशनगंज। खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। कृषि, स्वास्थ्य, जीविका, नगर परिषद, ग्रामीण विकास, उद्योग, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, उद्यमियों, खिलाड़ियों एवं लाभुकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। बहादुरगंज और कोचाधामन के 23 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने सम्मानित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सभी को इसी समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: