पटना : बिहार में 7 जुलाई को होगी भंयकर बारिश, 12 जिलों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 जुलाई 2026

पटना : बिहार में 7 जुलाई को होगी भंयकर बारिश, 12 जिलों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

heavy-rain-alert-bihar
पटना (संवाददाता) । बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में लौट आया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई. मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलजमाव और निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका भी जताई गई. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई. मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बारिश और वज्रपात के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें. किसान मौसम साफ होने के बाद ही खेतों में जाएं . जिन इलाकों में जलभराव की आशंका है, वहां रहने वाले लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

कोई टिप्पणी नहीं: