पटना : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अंचल लिपिक घूस लेते गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 जुलाई 2026

पटना : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अंचल लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

vigilance-arrest-patna
पटना (संवाददाता)। जमाबंदी कराने के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेते धनरूआ अंचल के लिपिक (क्लर्क) को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लिपिक की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले 3 साल से धनरूआ अंचल में कार्यरत था.निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ रफीक मेहंदी ने बताया कि रमनीबीघा गांव निवासी राजकुमार (पिता चितरंजन सिंह) ने 17 जून 2026 को निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. राजकुमार ने आरोप लगाया कि उनकी खानदानी जमीन की जमाबंदी कराने के एवज में अंचल के लिपिक शैलेश कुमार 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है.काफी दिनों से परेशान किए जाने के बाद उन्होंने निगरानी में शिकायत की. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने धावा दल का गठन किया. सोमवार को तय योजना के अनुसार छापेमारी की गई. घूस की राशि लेते समय शैलेश कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया गया.गिरफ्तारी के दौरान वहां मौजूद आम जनता ने आरोपी पर आक्रोश जताया. स्थानीय लोगों का कहना था कि यह लिपिक कई लोगों को परेशान कर पैसे ठग चुका है. डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: