सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से आगामी 27 जुलाई से होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण हो गई है। प्रतियोगिता का पहला मैच सीहोर और शिवपुरी के मध्य और दूसरा मैच भोपाल नर्मदापुरम के मध्य खेला जाएगा। शनिवार को सीहोर जूनियर बालक वर्ग की टीम का गठन किया। इसमें 18 सदस्यीय टीम ने इंटरनेशनल खिलाड़ी सुयश कन्नोजिया के मार्गदर्शन में जमकर अभ्यास किया। इधर जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शाम को एक मैच खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की टीम ने पुलिस बाइज को 2-1 से हराया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की शाम को जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में एक रोमांचक मैच सीहोर बाइज और सीहोर पुलिस बाइज के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की टीम 2-1 से विजय रही। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से आर्थव चौहान-अग्रिम त्रिपाठी ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा पुलिस बाइज की ओर से एक मात्र गोल कुशल सेन ने किया।
शनिवार, 25 जुलाई 2026
सीहोर : 18 सदस्यीय टीम का गठन, 27 को खेला जाएगा राज्य स्तरीय फुटबाल का मैच
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें