सीहोर : गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में एक वृक्ष गुरु के नाम कार्यक्रम आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

सीहोर : गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में एक वृक्ष गुरु के नाम कार्यक्रम आयोजित

Guru-purnima-sehore
सीहोर। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के पावन अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर में सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में एक वृक्ष गुरु के नाम कार्यक्रम का प्राकृतिक परिवेश में आयोजन किया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को हरियाली से सजाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा मैम द्वारा पौधा रोपण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु हमें अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं, ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी हमें स्वच्छ वायु, शीतल छाया और जीवन देकर हमारी रक्षा करते हैं। आज हम अपने गुरु को समर्पित एक-एक पौधा लगाकर प्रकृति और गुरु दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि वृक्षों की आने वाले भविष्य में क्या उपयोगिता है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि भू-जल स्तर को बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने गुरु के नाम पर लगाए गए प्रत्येक पौधे को एक संतान की तरह पालेंगी और उसकी सुरक्षा करेंगी। इस पुनीत कार्य में विद्यालय प्रबंधन एवं कन्या शिक्षा परिसर के समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: