- पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाजिया अली खान पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत को दिए शिकायत पत्र में पदाधिकारियो ने कहा कि सोशल मीडिया एवं विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित एक वीडियो/कार्यक्रम में नाज़िया इलाही स्वान द्वारा पैगंबर हज़रत मुहम्मद के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियाँ कर रही है। आपत्तिजनक शब्दों के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में उक्त वीडियो को देखा गया है जिससे देश में जानबूझकर दंगा भड़काने और उपदव्र करने के इरादे से मुस्लिम समुदाय एवं भारत में सभी जाती धर्म के लोगो को उक्साने के लिए वीडियो बनाया गया है उक्त वीडियो अन्य साक्ष्यों के परीक्षण में कथन सही पाए जाते हैं, तो ऐसे कथित बोल से देश में रहने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। जिससे सामाजिक सौहार्द, शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की कोशिश की गयी है साथ ही, इस प्रकार के विवादित वक्तव्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की छवि एवं प्रतिष्ठा धुमिल हो रही है। समाज में शांति, सद्भाव एवं सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए तत्काल नाजिया इलाही खान पर कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जैन शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें