सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खिलाड़ियों को मंच देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को जूनियर वर्ग के शानदार मुकाबले में सीहोर बाइज ने आरएसआई को 4-3 से हराया। इसके अलावा एक अन्य मैच में सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब ने सीहोर एमजी क्लब को 5-3 के अंतर से हराया। गुरुवार की शाम को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज और आरएसआई के मध्य मैच खेला गया था। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से आदित्य ने 2 गोल, युवराज-प्रतीक ने 1-1 गोल किया। इधर आरएसआई की ओर से धु्रव, गर्वित और सार्थक ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब और सीहोर एमजी क्लब के मध्य एक तरफा मुकाबला खेला गया था, जिसमें सीहोर क्लब की ओर से धु्रव ने 2 गोल, सुमन, पुष्प और विशाल ने 1-1 गोल किया। इधर एमजी क्लब की ओर से अयान ने 2 गोल, सोहल ने 1 गोल किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर वर्ग में एमजी क्लब-मिनी बाइज और दूसरा मैच सीनियर वर्ग में आरएसआई-सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला जाएगा।
गुरुवार, 2 जुलाई 2026
सीहोर : जूनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज ने आरएसआई को 4-3 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें