पटना : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

पटना : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

  • सत्ता से टकराने का साहस और लोगों का दिल जीतना ज़रुरी : कृष्णा अल्लावरू
  • अंधेरा मिटाना है तो जलना होगा, लोगों के लिए लड़ना होगा : राजेश राम

Bihar-congress-block-seminar
पटना, 28 जुलाई (रजनीश के झा) । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा और अंतिम दिन रहा। प्रशिक्षण शिविर में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने भाग लिया और प्रखंड स्तर से संगठन को गांव, पंचायत तथा बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान किए। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने तार्किक तथ्यों के साथ कई वीडियो के माध्यम से प्रेरक और जरूरी सुझाव आगत प्रतिभागी प्रखंड अध्यक्षों को दिए। साथ ही उन्होंने सांगठनिक मजबूती में प्रखंड अध्यक्षों की आगामी भूमिका का भी रेखांकन किया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारा प्रखंड अध्यक्ष ही कांग्रेस को मजबूत करने की मूल हैं और वे नींव की ईंट हैं। संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्षों की मजबूती और प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। साथ ही उन्होंने समापन सत्र में सभी प्रखंड अध्यक्षों से प्रशिक्षण को लेकर फिडबैक भी प्राप्त किया और उनसे आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा भी की। प्रशिक्षण प्रभारी पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुशासित दल है और हम प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल आगामी कार्ययोजनाओं पर काम करेंगे साथ ही आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संघर्ष कर हल करने का प्रयास करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम  का संचालन पूर्व डीजीपी एवं कांग्रेस नेता करुणा सागर ने किया। आज के प्रशिक्षण शिविर में पांच सत्र का संचालन हुआ जिसमें असित नाथ तिवारी, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, डॉ अनिता कुमारी, अनुवेद सिंह, अधिवक्ता पंकज श्वेताभ ने वक्ता के तौर पर शामिल रहें। इससे पहले सुबह प्रखंड अध्यक्षों ने श्रमदान, प्रभात फेरी के साथ अलग अलग क्षेत्रों में जनसंवाद किया। प्रशिक्षण शिविर के अंत में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, अध्यक्ष राजेश राम और प्रशिक्षण प्रभारी पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने सभी प्रतिभागी प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु , अध्यक्ष राजेश राम, प्रशिक्षण प्रभारी पूर्व डीजीपी करुणा सागर, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पंकज यादव, बैद्यनाथ शर्मा, सहित दर्जनों  प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं: