- राहुल गांधी ने फोन पर की पीड़ितों से बात, पूछा हाल
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्र अपराधी नहीं, बल्कि देश के निर्माता और भविष्य हैं। सरकार का छात्रों के प्रति व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को दमन और गिरफ्तारी से दबाया नहीं जा सकता। बेऊर जेल से निकलने के बाद विनोद जाखड़ जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सीवान गोलीकांड में घायल छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से घायल छात्रों की फोन पर बातचीत भी कराई। इसके बाद श्री जाखड़ सीवान जाकर गोलीकांड में घायल छात्रों के परिजनों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी तथा दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद सिंह, सुशील यादव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाग्य भारती, चुन्नू सिंह, संस्कार भारती सहित कई कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें