मुंबई : शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 अगस्त 2026

मुंबई : शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका

Actor-shivraj-kumar
मुंबई (अनिल बेदाग): पैन इंडिया सुपरस्टार और सैंडलवुड के किंग डॉ. शिवराजकुमार अब तक के सबसे रौद्र और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर आर. चंद्रू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ (ओएम) का दमदार पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। पहली झलक में ही फिल्म की डार्क, रॉ और जबरदस्त एक्शन से भरपूर दुनिया की झलक मिलती है। खून, तबाही और अफरा-तफरी के बीच नजर आ रहे शिवराजकुमार का नया लुक उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। निर्देशक आर. चंद्रू कहते हैं, “यह हमारे लिए सिर्फ एक और एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि एक पूरी दुनिया है, जिसे हम बेहद जुनून के साथ बना रहे हैं।” डॉ. शिवराजकुमार भी इस नए किरदार को लेकर उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, “यह इंटेंस और पावरफुल है और दर्शकों ने मुझे पहले जो करते देखा है, उससे काफी अलग है।” निर्माता और प्रेजेंटर आनंद पंडित ने कहा, “उन्हें इस खूंखार नए अवतार में देखना वाकई बेहद रोमांचक है।” आरसी स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का निर्देशन आर. चंद्रू ने किया है। निर्माण यमुना चंद्रू ने किया है और आनंद पंडित इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। पोस्टर के साथ ही ‘ओएम’ का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: