मुंबई : ताज ने पहाड़ों में खोला लग्जरी विला का दरवाजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 अगस्त 2026

मुंबई : ताज ने पहाड़ों में खोला लग्जरी विला का दरवाजा

Hotel-taj-on-hill
मुंबई (अनिल बेदाग): लग्जरी हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले ताज ने अब ब्रांडेड विला सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड  ने अमावी के साथ साझेदारी में महाराष्ट्र के लोनावला में ‘ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विला’ शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट ताज के लिए लग्जरी रियल एस्टेट की नई दिशा का संकेत है। पश्चिमी घाट की हसीन वादियों में 34 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 32 ब्रांडेड विला और 100 कमरों वाला ताज रिसॉर्ट शामिल है। आधुनिक बार्न-स्टाइल डिजाइन, बड़ी कांच की दीवारें और विशाल बरामदे इन विला को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं। यहां दो एकड़ का ‘वाबी-साबी’ सेंट्रल पार्क, मियावाकी जंगल, नेचर ट्रेल्स, जेन गार्डन, स्टारगेजिंग डेक और फिटनेस व स्पोर्ट्स सुविधाएं भी हैं। एमडी एवं सीईओ पुनीत छटवाल के अनुसार, “ताज माउंट कुसूर के साथ हमने ब्रांडेड विला सेगमेंट में शानदार शुरुआत की है और लग्जरी रियल एस्टेट की नई श्रेणी में ताज की विरासत और बेमिसाल सेवा को लेकर आए हैं।” वहीं अमावी के संस्थापक-प्रबंध निदेशक अपूर्व कुमार ने इसे घर की निजता और ताज की विश्वस्तरीय सेवा का संगम बताया। बिक्री के लिए उपलब्ध ये विला लीज-बैक प्रोग्राम के तहत रिसॉर्ट इन्वेंट्री का हिस्सा भी बनेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: