मुंबई : अलंकृता सहाय का ब्राइडल अवतार देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 अगस्त 2026

मुंबई : अलंकृता सहाय का ब्राइडल अवतार देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध

Alankrita-sahay-bridal-look
मुंबई (अनिल बेदाग): जब खूबसूरती, शालीनता और ग्लैमर का संगम हो, तो हर नजर ठहर जाना लाजमी है। अभिनेत्री अलंकृता सहाय ने अपने लेटेस्ट ब्राइडल अवतार में कुछ ऐसा ही जादू बिखेरा है। खूबसूरत दुल्हन के रूप में उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अलंकृता का यह ब्राइडल लुक भारतीय परंपरा की खूबसूरती को मॉडर्न फैशन की शालीनता के साथ पेश करता है।


उनके आउटफिट की बारीक डिटेलिंग, ग्लैमरस स्टाइलिंग और खूबसूरत एक्सप्रेशंस ने पूरे लुक को बेहद रॉयल और आकर्षक बना दिया है। उनका अंदाज़ न सिर्फ ट्रेडिशनल ब्राइडल फैशन की खूबसूरती को सामने लाता है, बल्कि आज की मॉडर्न दुल्हन की कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी को भी दर्शाता है। अलंकृता अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अपीयरेंस के लिए जानी जाती हैं और इस ब्राइडल अवतार में भी उन्होंने अपनी खास पहचान कायम रखी है। उनकी खूबसूरत अदाएं, आत्मविश्वास और ग्रेस इस पूरे लुक में चार चांद लगाते हैं। अलंकृता सहाय का यह ब्राइडल लुक उन ब्राइड्स-टू-बी के लिए भी खास इंस्पिरेशन है, जो अपनी शादी के खास दिन पर परंपरा के साथ ग्लैमर और मॉडर्न एलिगेंस का खूबसूरत संतुलन चाहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: