- तहसील चौराहे पर पसमांदा मुस्लिम महासंघ ने किया स्वागत

सीहोर। ईद उल मिलादुन्नबी मुबारक मौके पर दाऊदी बोहरा समाज रविवार को शहर में बोहरा समाज मस्जिद कस्बा से भव्य विशाल चल समारोह निकाला। तहसील चौराहे पर राष्ट्रीय पासमंदा मुस्लिम महासंघ एवं सनातन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जुलूस में शामिल बोहरा समाज जनों का स्वागत किया। समाजसेवी नौशाद खान ने पीर साहब मुल्लाजी सहित समस्त बोहरा समाज जनों को गुलदस्ता भेंट कर ईद उल मिलादुन्नबी की मुबारकबादी। इस दौरान बच्चों को कार्यकर्ताओं के द्वारा चॉकलेट का भी वितरण किया गया। दाऊदी बोहरा समाज में शहर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह निकाला। तहसील चौराहे पर तिरंगा लहराया गया राष्ट्रीय गीत गया गया। चल समारोह में भंवरा समाज के बैंड बाजे, घोड़े बग्गी रथ और पारंपरिक रूप से सजे धजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्वागत अफसर पर प्रमुख रूप से रिजवान पठान हजरत दूल्हा बादशाह बाबा दरगाह कमेटी अध्यक्ष, अनवर बाबा अजहर बाबा, महमूद अली, अंसार शाह, जावेद शाह, रफीक उस्ताद, रईस मंत्री, गफूर, शरीफ, मुन्ना, आरिफ पहलवान, मुख्तार हाजी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें