मधुबनी : बिहार की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है : रामनरेश पांडेय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2026

मधुबनी : बिहार की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है : रामनरेश पांडेय

Cpi-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला परिषद की बैठक तिरपित पासवान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय शहीद भवन मधुबनी में हुई।  बैठक में जिला मंत्री मिथिलेश झा द्वारा जंतर मंतर दिल्ली में आंदोलन के समर्थन में तथा आंदोलन के दौरान केंद्र एवं बीजेपी शासित राज्यों के सरकारों के द्वारा छात्रों एवं नौजवानों पर पुलिसिया दमन के खिलाफ लगातार मधुबनी में हुए आंदोलन का समीक्षा रिपोर्ट पेश किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा केंद्र सरकार के अराजक व्यवस्था के खिलाफ हुए आंदोलन में बीजेपी का पूरी दुनिया में   असली चेहरा बेनकाब हुआ है । देश को गुलामी के रस्ते पर ले जाने की मोदी-शाह के योजना को हिंदुस्तान का छात्र नौजवान एवं किसान मजदूर सड़क पर प्रदर्शन के माध्यम से पर्दाफाश करने का काम किया है । छात्र आंदोलन की जीत पर आंदोलनकारियों को बधाई देते हुए रामनरेश पांडेय ने कहा बिहार की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है । बिहार सरकार का नेतृत्व जबसे बीजेपी के हाथ में आया है पुलिस एवं पदाधिकारी बेलगाम हो गया है । आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि से भय का माहौल पैदा हो गया है। 6 से 15 अगस्त तक सीपीआई का राष्ट्रव्यापी पदयात्रा एवं सांगठनिक विस्तार अभियान में , जन सवालों का संग्रह एवं पार्टी जन संघर्ष कोष संग्रह अभियान चलाने का निर्णय है । बिहार सहित मधुबनी जिला के सभी शाखाओं / पंचायतों  पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली दिन रात पदयात्रा करेंगें । पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य मनरेगा कानून को पुनः बहाल करने , अमेरिका भारत व्यापार समझौता रद्द करने, शिक्षा का बाजारीकरण पर रोक लगाने , चार श्रमिक कानून , विद्युत कानून 2025 को।रद्द करने , 5000 रु मासिक पेंशन , 600 रु दैनिक मजदूरी एवं वर्ष में 200 दिन मजदूरी की गारंटी करने सहित अन्य सवालों को लेकर आम लोगों के अन्य ज्वलंत मुद्दों के साथ 01 सितंबर को रामलीला मैदान दिल्ली रैली में  जिला से हजारों की संख्या में पार्टी सदस्य, समर्थक एवं हमदर्दों का कारवां रामलीला पहुंचने का संकल्प लिया गया। बिहार महिला समाज की महासचिव राजश्री किरण ने कहा पटना में 19 अगस्त को महिलाओं का कन्वेंशन आयोजित है जिसमें मधुबनी से 100 महिलाओं को को भाग लेने का लक्ष्य है । बैठक को राज्य परिषद सदस्य सुर्यनारायण यादव, मनोज मिश्रा , राकेश कुमार पांडेय, आनंद  कुमार झा एवं जिला नेतृत्व के श्रीप्रसाद यादव, आशेश्वर यादव , बलराम यादव , उदय भूषण महाराज , बालकृष्ण मंडल , महेश यादव , जालेश्वर ठाकुर ,मोतीलाल शर्मा, सत्यनारायण यादव , सत्यनारायण राय ,माला देवी ,उमाशंकर झा , जुबेर अंसारी , मो जहांगीर  सहित कई लोग संबोधित किए।

कोई टिप्पणी नहीं: