- सात निश्चय योजना-3 एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मारर गांव में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का किया गया शुभारंभ।

मधुबनी, 29 अगस्त (रजनीश के झा) । सात निश्चय योजना पार्ट-3 तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में मधुबनी जिले के जगतपुर पंचायत के मारर गांव में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा के द्वारा किया गया। सात निश्चय योजना-3 तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रत्येक पंचायत में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र खोला जा रहा है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सुधा उत्पादों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जीविका-सुधा बिक्री केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस पहल से महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जिले के प्रत्येक पंचायत में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र कुमार झा, प्रभारी पदाधिकारी श्री चन्दन कुमार, सहायक प्रबंधक श्रीमती मृणालिनी तिवारी, श्री अमन कुमार, श्री शम्भू कुमार, श्री निराला कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका मो० वसिम अंसारी, पशु प्रबंधक, जीविका मो० सुम्मी, कृषि प्रबंधक, जीविका श्री रणवीर चौधरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें