- अयोध्या के पास जंगल से सिनेमाघरों तक पहुंची ‘डियर हसबैंड’
निर्माता-अभिनेता रोहित राजावत ने कहा, “यह मेरी पहली फिल्म है। कहानी अलग है और मेरा किरदार भी अतरंगी है। पूरी टीम उत्तर प्रदेश से है और नए कलाकारों ने अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी।” निर्देशक धर्मेंद्र कुमार ने बताया, “फिल्म पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ी। यह एक प्रेमी की उस जद्दोजहद की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका की निशानी के लिए मुश्किल हालात से लड़ता है।” लेखक-अभिनेता अजीत गोस्वामी के मुताबिक, “एक सीधा-सादा गांव का लड़का अजीब परिस्थितियों में लूटपाट करने वालों के बीच फंस जाता है। यह सर्वाइवल स्टोरी है, जिसमें इमोशन, ड्रामा और एक्शन के साथ भरपूर थ्रिल है।” उन्होंने बताया कि 30 दिनों की शूटिंग में टीम ने लगभग 60 घंटे ही सोया। फिल्म में पूर्णिमा शर्मा, विश्वजीत माइती सहित कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। संगीत रोहित दुबे, जय मेहता, देवरथ शर्मा और अभय त्यागी ने दिया है। फिल्म के तीन गीत—होली गीत, ‘खो जाना’ और ‘रंग तेरा’—ट्रेलर लॉन्च के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें