मुंबई : एनर्जी स्टोरेज में नई छलांग: P261 के साथ पावरहाइव की दस्तक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

मुंबई : एनर्जी स्टोरेज में नई छलांग: P261 के साथ पावरहाइव की दस्तक

Vikram-solar-energy-storage-mumbai
मुंबई/कोलकाता (अनिल बेदाग): भारत में एनर्जी स्टोरेज की बढ़ती जरूरतों के बीच विक्रम सोलर की बैटरी और एनर्जी स्टोरेज इकाई वीएसएल पावरहाइव प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पहले आधिकारिक उत्पाद पी 261 को लॉन्च किया है। 125 किलोवाट/261 किलोवाट घंटा क्षमता वाला यह लिक्विड-कूल्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। P261 में 261 kWh की LFP बैटरी, 832V सामान्य वोल्टेज और 314Ah सेल क्षमता है। इसका कॉम्पैक्ट सिंगल-कैबिनेट डिजाइन, लिक्विड कूलिंग और रियल-टाइम एनर्जी मॉनिटरिंग इसे विभिन्न परिस्थितियों में उपयोगी बनाते हैं। सिस्टम -30°C से 50°C तक के तापमान में काम कर सकता है और इसमें आग से सुरक्षा समेत कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। यह समाधान सौर ऊर्जा भंडारण, पीक डिमांड मैनेजमेंट, बैकअप पावर, EV चार्जिंग, माइक्रोग्रिड और डीजल जनरेटर पर निर्भरता कम करने जैसे कार्यों में उपयोगी है। वीएसएल पावरहाइव के सीईओ अरुण मित्तल ने कहा, “P261 औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र की वास्तविक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” विक्रम सोलर के चेयरमैन एवं एमडी ज्ञानेश चौधरी ने कहा, “एनर्जी स्टोरेज अब भारत के ऊर्जा बदलाव की गति तय करेगा। P261 के साथ पावरहाइव विचार से निकलकर व्यावसायिक स्तर पर पहुंच गया है।”

कोई टिप्पणी नहीं: