मुंबई : अक्षय बने खतरनाक ‘हैवान’, सैफ से होगी आर-पार की जंग—कौन जीतेगा? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 26 अगस्त 2026

मुंबई : अक्षय बने खतरनाक ‘हैवान’, सैफ से होगी आर-पार की जंग—कौन जीतेगा?

Film-hero-vs-haiwan
मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘हैवान’ के टीज़र के बाद दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता अब ट्रेलर रिलीज़ के साथ और तेज हो गई है। सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आमने-सामने की भिड़ंत ने फिल्म को लेकर रोमांच बढ़ा दिया है। ट्रेलर में अक्षय बेहद खौफनाक और डार्क अंदाज़ में नजर आते हैं, जबकि सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है। निर्देशक प्रियदर्शन ने डार्क माहौल, रहस्य और दिलचस्प बैकग्राउंड स्कोर के साथ कहानी को एक कसी हुई थ्रिलर का रूप दिया है। दोनों किरदारों के बीच चलने वाला बिल्ली-चूहे का खेल ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आता है। फिल्म में बोमन ईरानी जज और सैयामी खेर पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। “जब हीरो और हैवान आमने-सामने होंगे, तब असली बाजी किसके हाथ लगेगी?” यही सवाल ट्रेलर दर्शकों के मन में छोड़ता है। KVN Productions और Thespian Films के बैनर तले बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: