समस्तीपुर : ECREU मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 अगस्त 2026

समस्तीपुर : ECREU मंडल कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Flag-hoist-samastipur
समस्तीपुर, 15 अगस्त, (संवाददाता) । ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECREU) मंडल कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंडल मंत्री श्री संजीव कुमार मिश्र द्वारा सम्मानपूर्वक झंडारोहण (ध्वजारोहण) किया गया। ​ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत माता के जयकारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया। इस गरिमामय समारोह में यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर की भी विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ SC /ST एसोशिएशन के मंडल मंत्री शशिरंजन एवं यूनियन के दर्जनों साथी, पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें रत्नेश वर्मा, रौशन सिंह, ऋषिकेश पाठक, दिलीप ठाकुर, संदीप रजक, ख़गेश, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रप्रकाश कुमार, मनीष कुमार, बिपिन कुमार, नवनीत कुमार, दीपक कुमार, प्रेम ठाकुर, अजय कुमार, सुभाष पासवान, ऐक्टू के सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे। ​समारोह को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने भारतीय रेलवे के विकास और रेल कर्मचारियों के अधिकारों व कल्याण के लिए यूनियन की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: