दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

Har-ghar-tiranga
दरभंगा, 14 अगस्त (रजनीश के झा) : दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दरभंगा में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव, एकता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को और अधिक मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा उसके गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। परिसर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के महत्व तथा राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में डीन डॉ. शशि भूषण, विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस डॉ. आलोक कुमार सिंह, श्री श्याम सुंदर चौधरी, श्री मयंक कुमार सिंह, श्रीअंकेश कुमार तथा डॉ. एम.डी. अबुल कलाम आजाद सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति पूरी तरह जागरूक और प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी एनएसएस फैकल्टी इंचार्ज श्री मो. जावेद अख्तर ने निभाई। उनके कुशल समन्वय एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों एवं आसपास के लोगों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा एक प्रेरणादायक अवसर रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया।

कोई टिप्पणी नहीं: