समस्तीपुर : सीओ-बीडीओ के आश्वासन के बाद खेग्रामस का सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन दूसरे दिन संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

समस्तीपुर : सीओ-बीडीओ के आश्वासन के बाद खेग्रामस का सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन दूसरे दिन संपन्न

  • भूमिहीनों को वास भूमि-आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा मिले :  प्रभात रंजन गुप्ता
  • एमओ एवं लेबर आफिसर के गायब रहने पर कारवाई की मांग को लेकर आंदोलन करेगी माले : सुरेंद्र प्रसाद सिंह

Cpi-ml-protest-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 14 अगस्त (संवाददाता) । बृहस्पतिवार से ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा) के बैनर तले चल रहा सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को ताजपुर अंचलाधिकारी आरती कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण द्वारा मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद संपन्न हो गया। सत्याग्रह आंदोलन में ग्रामीण गरीबों, भूमिहीनों, मजदूरों एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया गया।     आंदोलनकारियों ने मांग की कि जो गरीब जहां बसे हुए हैं, उन्हें पीपीएच एक्ट 1947 के तहत बासगीत पर्चा दिया जाए तथा सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही राशन सूची से गरीबों के नामों की कटौती पर रोक लगाते हुए सभी गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की गई।


खेग्रामस नेताओं ने प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं रोजगार गारंटी के लिए कानून बनाने, ग्रामीण मजदूरों को जी.राम.जी. कानून के तहत काम एवं काम का उचित दाम देने तथा गांव के मजदूरों और किसानों पर विभिन्न प्रकार के करों की वसूली बंद करने की भी मांग उठाई। सत्याग्रह स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार की बुलडोजर नीति और गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों, खेत मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अंत में सीओ आरती कुमारी एवं बीडीओ रवि भूषण ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर मांगों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद खेग्रामस नेताओं ने सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, महेश सिंह, नीलम देवी, संजू देवी, ललिता देवी, संजीव राय, मोतीलाल सिंह, बखेरी सिंह, प्रमोद साह, मकसुदन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीब, मजदूर, किसान एवं महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: