आपदा की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल रिंकू ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि संसद प्रतिनिधि मायाराम गौर, वरिष्ठ भापा नेता मागीलाल मंझेड़ा, जिला मंत्री दिनेश मेवाडा, जिला मंत्री गिरीश सोलंकी, अहमदपुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, श्यामपुर सरपंच नवीन चौहान, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, गोविंद पाटीदार, अभिषेक दांगी, हरीश चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा साहू, वानखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि रितिक अहिरवार, सुरेंद्र राजपूत, कुलदीप राजपूत, अहमदपुर सरपंच आशीष अहिरवार, शिवनारायण गुप्ता, आजाद सिंह गुर्जर, सुनील मालवीय के साथ श्यामपुर बैरागढ़ खुमान दोराहा चरनाल बरखेड़ा हसन अहमदपुर, छतरी बिछिया सहित अन्य प्रभावित गांव का दौरा किया।
विधायक प्रतिनिधि राजकुमार रिंकू जायसवाल ने एसडीएम तन्मय वर्मा जनपद सीईओ तहसीलदार श्यामपुर दोराहा से भी पीड़ित नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही। बारिश का तांडव श्यामपुर क्षेत्र में देखने को मिला। ग्रामीण अंचल जलमग्न हो गया। बारिश ने जनजीवन अस्तमस्त कर दिया। रात से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई । जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और रिंकू जायसवाल ने पीड़ितों को आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया। विधायक सुदेश राय के प्रतिनिधि रिंकू जायसवाल ने स्थानीय सरपंच और पंचों से भी बाढ़ पीड़ित नागरिकों की पूरी मदद करने के लिए कहा। जायसवाल ने कहा कि एहतियात के तौर पर कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है, और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें