किशनगंज (संवाददाता) । बेलवा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में बेलवा में नवनिर्मित जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन धूमधाम से किया गया।इस केंद्र का उद्घाटन जिले के जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर डीएम नवीन कुमार ने कहा कि इस सुधा बिक्री केंद्र के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। अब उन्हें शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सुधा उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही यह केंद्र जीविका दीदियों के लिए स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बनेगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के दौरान जीविका के अधिकारी, सुधा के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
सोमवार, 31 अगस्त 2026
किशनगंज : जीविका सुधा बिक्री केंद्र का भव्य उद्घाटन।
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें