मधुबनी : बेनीपट्टी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, लोहिया चौक पर पहुंचा बुलडोजर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 अगस्त 2026

मधुबनी : बेनीपट्टी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, लोहिया चौक पर पहुंचा बुलडोजर

Benipatti-encroachment
बेनीपट्टी/मधुबनी, (संवाददाता)। बेनीपट्टी बाजार के लोहिया चौक से गुजरने वाली सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई फिलहाल जारी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेनीपट्टी थाना पुलिस एवं पुलिस लाइन से आए जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। कार्रवाई सीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में की जा रही है। मौके पर नगर पंचायत बेनीपट्टी के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, राजस्व अधिकारी गणेश कुमार साहू, अंचल अमीन लोकेश कुमार सहित बेनीपट्टी थाना पुलिस और पुलिस लाइन के जवान मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से पूर्व में जारी आदेश एवं नोटिस के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। संबंधित जमीन को लेकर अतिक्रमण वाद संख्या 10/2026-27 दर्ज है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। फिलहाल लोहिया चौक पर प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रशासन द्वारा अतिक्रमण वाले हिस्से को खाली कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: