मधुबनी : जे के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी ने विभिन्न भ्रामक विषयों पर रखा अपना पक्ष, सभी को साथ लेकर चलने पर जोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अगस्त 2026

मधुबनी : जे के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी ने विभिन्न भ्रामक विषयों पर रखा अपना पक्ष, सभी को साथ लेकर चलने पर जोर

Jk-laxmi-cement-madhubani-unit
मधुबनी (संवाददाता)। जे के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी ने पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए स्थानीय समस्या के साथ साथ सभी विषयों पर कंपनी की पॉलिसी और क्षेत्र के विकास के साथ उत्पादन, रोजगार, पर्यावरण और सामाजिक सरोकार पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। कंपनी के पंडौल यूनिट प्रमुख संजीव कुमार झा ने बताया कि कंपनी केवल स्थापना, उत्पादन और व्यवसाय ही नहीं स्थानीय लोगों के विकास, रोजगार और सामाजिक सरोकार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कंपनी का कार्य पर्यावरण अनुकूल है जिसमें जल और वायु के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। पानी का लघुत्तम उपयोग एवं प्रदूषण रहित उत्पादन के मानक पर ही कंपनी अपना कार्य करेगी। स्थानीय को नौकरी एवं रोजगार के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि नवीन प्रणाली से उत्पादन होने के कारण टेक्निकल लोगों की आवश्यकता होगी जिसके लिए ट्रेंड लोगों को प्राथमिकता मिलेगी, मानक पर अगर स्थानीय उतरेंगे तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही अन्य नॉन टेक्निकल कार्यों में निसंदेह प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सामाजिक विकास के लिए भी कंपनी कार्य करेगी और ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कंपनी की ओर से ग्रामीणों को मुहैया कराया जाएगा। जमीन के विवाद पर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा और कहा कि फैक्ट्री के स्थापना के लिए बिहार सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र में जमीन मुहैया करवाया है लेकिन फिर भी आगे वहां के लोगों की कुछ शिकायतें होंगी तो उसे आपसी विमर्श से दूर कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता में यूनिट हेड संजीव कुमार झा के अलावे कंपनी के टेक्निकल हेड रविन्द्र जैन, भू अर्जन पदाधिकारी निर्मल सिंह चौहान, बियाडा के दीपक कुमार और जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: