सीहोर : अटल हॉस्पिटल में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अगस्त 2026

सीहोर : अटल हॉस्पिटल में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Atal-hospital-sehore
सीहोर। गंगा आश्रम स्थित अटल हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया गया, जिसमें अटल हॉस्पिटल की टीम एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान स्टाफ सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: