किशनगंज : ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने फहराया तिरंगा, डीएम ने बताया जिले का गौरवशाली इतिहास। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 अगस्त 2026

किशनगंज : ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने फहराया तिरंगा, डीएम ने बताया जिले का गौरवशाली इतिहास।

Kishanganj-indipandance-day
किशनगंज (संवाददाता)। 80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे किशनगंज जिले में देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा। जिले के ऐतिहासिक खगड़ा शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम में धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पहुंचे। स्टेडियम पहुंचने पर जिला जिला प्रशासन ने मंत्री जी को भव्य गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। समारोह में स्टेडियम खचाखच भीड़ भरा रहा। जिले के सभी प्रखंडों से आए स्कूली बच्चे,एनसीसी कैडेट्स, पुलिस बल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परेड में भाग लिया। बच्चों की देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने किशनगंज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और जिले के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी और नागरिकों से विकास में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पूरे समय देशभक्ति गीतों से माहौल देशमय बना रहा। वही कार्यक्रम में उपस्थित एसपी संतोष कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लेकर ने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अनुमंडल अधिकारी अनिकेत कुमार,डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, वह अन्य अधिकारी रहे उपस्थित।

कोई टिप्पणी नहीं: