पटना : कांग्रेस को मजबूत करें, पार्टी आपको मजबूत करेगी : कृष्णा अल्लावारू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 अगस्त 2026

पटना : कांग्रेस को मजबूत करें, पार्टी आपको मजबूत करेगी : कृष्णा अल्लावारू

  • प्रदेश कांग्रेस के योग्य प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में तय हुए टास्क

Krishna-allawaru-bihar-congress
पटना, 05 अगस्त (रजनीश के झा) । बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज बुधवार को बिहार कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत योग्य प्रदेश पदाधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में संपन्न हुई। संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित योग्य पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि संघर्ष, साहस और व्यापकता से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि आप पार्टी को मजबूत करें और पार्टी आपको मजबूत करेगी। साथ ही उन्होंने योग्य पदाधिकारियों को तीन टास्क भी निर्धारित किये जिसमें हर घर कांग्रेस पार्टी का झंडा जिसकी शुरुआत स्वयं से करने की हिदायत उन्होंने दी, इसके अलावे चलो पंचायत चलो वार्ड कार्यक्रम के तहत पंचायतों और वार्डों में कांग्रेस नेताओं को पहुचने का टास्क दिया गया। इसके अलावे भविष्य में प्रभार और गृह क्षेत्र के मासिक बैठक के साथ प्रखंड और पंचायतों में छोटे समूहों के साथ संवाद का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।


इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत योग्य प्रदेश पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों को लेकर आगामी टास्क की विस्तृत चर्चा की गयी। संगठन सृजन अभियान के द्वारा अपने अपने श्रेणी के योग्य उम्मीदवारों को प्रशिक्षित कर उन्हें पार्टी के सांगठनिक मजबूती के लिए जिलों में टास्क निर्धारित किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने राजीव गाँधी सभागार में उपस्थित सभी योग्य पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनसे पार्टी की मजबूती के लिये सुझाव भी माँगा और साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश भी प्रेषित किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने मजबूत साथियों को आगे बढाने के संकल्प के साथ काम कर रही है और जमीनी स्तर पर सांगठनिक मजबूती को उतारने का टास्क भी इन्हीं मजबूत कार्यकर्ताओं पर रहेगी। साथ ही आगामी 7-8 अगस्त को भागलपुर में प्रखंड अध्यक्षों की प्रशिक्षण को लेकर भी उन्होंने बताया कि इसमें आठ जिलों के प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे। अखिल भारतीय भू-संपदा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लाला भाई पटेल ने भी बैठक को सम्बोधित किया और आवश्यक सुझाव दिए जिसमें कांग्रेस पार्टी की उपलब्ध भू सम्पदा के संरक्षण, रख रखाव और संवर्धन के लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले और प्रखंड के भू सम्पदाओं पर अतिक्रमण या अवैध कब्जे को हटाने के लिए क़ानूनी कार्रवाई भी कांग्रेस पार्टी करेगी। कनेक्ट सेंटर के द्वारा भी योग्य पदाधिकारियों को लेकर उनके मेम्बरशिप और अभियान की तेजी को लेकर सुझाव दिए गये। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन के द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया के सार्थक इस्तेमाल को लेकर भी आवश्यक सुझाव बैठक में दिया गया। बैठक में बिहार के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम,  कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, अनुशासन समिति के चेयरमैन कपिलदेव प्रसाद यादव, विधायक मनोज विश्वास,  कनेक्ट सेंटर के मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, कमल कमलेश, प्रेमचंद सिंह, प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय सहित सभी योग्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: