- उप विकास आयुक्त ने आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं निष्पादन हेतु संबंधित कर्मियों को दिए निदेश
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई तथा लोगों के आवेदन एवं शिकायती आवेदनों को प्राप्त किया गया। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कारवाई करते हुए मौके पर ही निष्पादन भी किया गया, जिससे लोगों में विश्वास का माहौल बनता देखा गया। उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह ने शिविर में उपस्थित एक-एक ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह के द्वारा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार की ओर से प्रवासी मजदूर को चेक दिया गया।उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह ने कहा कि पंचायत स्तरीय/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें तथा आमजनों की समस्याओं को निर्धारित समयसीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुँचे इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाय। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए तथा अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं प्रशासनिक सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पंचायतों के लोगों के समय एवं संसाधनों की बचत हो रही है। आज जिले के कुल 26 पंचायतों एवं जिले के सभी नगर निकायों के 15 वार्डो में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सभी शिविरों में जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंडों के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय रहे।सहयोग शिविर में जिला साइबर सेल प्रभारी, अंकुर कुमार, सिविल सर्जन, हरेंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार दीपक, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सुदर्शन कुमार,जिला पशुपालन पदाधिकारी, राजेश कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें