मुंबई : लुमिनो इंडस्ट्रीज का आईपीओ मचाएगा बाजार में हलचल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

मुंबई : लुमिनो इंडस्ट्रीज का आईपीओ मचाएगा बाजार में हलचल

Lumino-industries-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में मजबूत मौजूदगी रखने वाली लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के साथ पूंजी बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में है। कंपनी ने 5 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹78 से ₹82 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को खुलेगा और सोमवार, 31 अगस्त 2026 को बंद होगा। आईपीओ में निवेशकों को न्यूनतम 182 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इसके बाद 182 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा।


कंपनी के अनुसार, ऑफर में ₹500 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि प्रमोटर्स देवेंद्र गोयल और जय गोयल द्वारा ₹200 करोड़ तक के शेयरों की ऑफर फॉर सेल की जाएगी। इस तरह आईपीओ का कुल आकार करीब ₹700 करोड़ तक हो सकता है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹337 करोड़ कंपनी के मौजूदा कर्ज के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। वहीं ₹15.01 करोड़ नए उपकरण एवं मशीनरी की खरीद, सिविल वर्क और मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के इंटीरियर डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी। लुमिनो इंडस्ट्रीज एक प्रोडक्ट-बेस्ड इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन  कंपनी है। कंपनी कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और अन्य विशेष उत्पादों का निर्माण करती है। यह भारत के तेजी से विस्तार कर रहे पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए हाई-टेंपरेचर लो-सैग  कंडक्टर भी बनाती है। भारत के अलावा कंपनी अमेरिका, माली, बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या, घाना, रवांडा और इथियोपिया सहित कई देशों में सरकारी एवं सरकारी नियंत्रण वाली बिजली कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों और बिजली बोर्डों को भी अपने उत्पाद निर्यात करती है।

कोई टिप्पणी नहीं: