मधुबनी : स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

मधुबनी : स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

  • विश्व उद्यमिता दिवस पर मधुबनी में ‘Scale-up & Market Access’ कार्यक्रम का आयोजन

Startup-madhubani
मधुबनी, 22 अगस्त (रजनीश के झा) । 21 अगस्त,  विश्व  उद्यमिता दिवस के अवसर पर स्टार्टअप सेल, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी द्वारा स्टार्टअप बिहार, उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से “Scale-up & Market Access” विषय पर एक विशेष उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, युवा उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर कुमार हार्दिक के स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने मधुबनी में पिछले लगभग तीन वर्षों के दौरान स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा जिले में एक मजबूत Entrepreneurial Ecosystem विकसित करने की दिशा में की गई पहल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप सेल का उद्देश्य केवल युवाओं को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें Idea से Startup, Startup से Market और Market से Scale-up तक की यात्रा में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना है कार्यक्रम के मुख्य विशेषज्ञ CA अमित कुमार, Industry Expert/Business Mentor एवं Founder, FinliGen LLP, ने “Scale-up & Market Access” विषय पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यवसाय के विस्तार, नए बाजारों तक पहुंच, ग्राहक निर्माण, बाजार रणनीति तथा स्केलेबल बिजनेस मॉडल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद Adshree Groups के Founder आशीष पांजियार एवं Nomadiq के Founder अतिंद्र कुमार मिश्रा ने अपनी Entrepreneurship Journey साझा की। दोनों उद्यमियों ने Idea-to-Startup यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों, असफलताओं, अनुभवों और सफल उद्यम निर्माण के लिए आवश्यक Founder Mindset के बारे में प्रतिभागियों को प्रेरित किया। 


इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के महाप्रबंधक अमित विक्रम भारद्वाज ने बिहार के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने तथा उपलब्ध सरकारी सहायता एवं अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी के प्राचार्य प्रो. राणा प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी रचनात्मक सोच एवं नवाचार को व्यवसायिक अवसर में परिवर्तित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को Startup Cell की गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के अंत में Startup Cell के Faculty In-Charge प्रो. शशांक सौरभ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, विद्यार्थियों, उद्यमियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।  इसी क्रम में Bihar Idea Festival के दौरान मधुबनी जिले से 1,195 विचार प्राप्त होना जिले में मौजूद युवा प्रतिभा एवं नवाचार की क्षमता को प्रदर्शित करता है। Startup Cell द्वारा अब इन विचारों को केवल जागरूकता तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यवहारिक व्यवसाय, बाजार और रोजगार सृजन से जोड़ने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का व्यापक उद्देश्य जिले में ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां युवा नौकरी तलाशने वाले के साथ-साथ नौकरी सृजक बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें तथा स्थानीय नवाचार एवं उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। “Startup शुरू करना पहला कदम है; उसे sustainable, market-ready और scalable business बनाना अगली बड़ी चुनौती और अवसर है।” मधुबनी में स्टार्टअप सेल जीईसी मधुबनी एवं जिला उद्योग केंद्र के समन्वित प्रयासों का लक्ष्य जिले में Innovation, Entrepreneurship, Market Access और Employment Generation को बढ़ावा देते हुए एक मजबूत एवं sustainable startup ecosystem का निर्माण करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: