मधुबनी : कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, इच्छाशक्ति और समर्पण के कारण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : पवन जयसवाल। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

मधुबनी : कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, इच्छाशक्ति और समर्पण के कारण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : पवन जयसवाल।

Madhubani-bjp
मधुबनी, 14 अगस्त (रजनीश के झा) । आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री रंजीत यादव जी के संचालन में  संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व वन्दे मातरम् गीत के साथ शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक, सभापति कारा सुधार समिति बिहार विधानसभा और क्षेत्रीय प्रभारी श्री पवन जयसवाल सहित मंचासीन नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित और अभिनदंन किया गया। संगठनात्मक बैठक में माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल जी ने जिला पदाधिकारियों, सभी 39 मंडल अध्यक्षों, मंच- मोर्चा के जिला अध्यक्षों से महत्वपूर्ण बैठक में वृत लिए। बैठक के दौरान मंचासीन नेताओं ने भाजपा के स्थापना काल  से लेकर अभी तक संगठन गठन पर चर्चा, 14 अगस्त को   विभाजन की विभिषका पर चर्चा, भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के महीने के अंतिम रविवार को मन की बात सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक  चर्चा की गई। सभी नेता और कार्यकर्ता केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर मंडलों, गाँव और बूथों तक जाकर  जन जन तक बताएं और लाभ दिलाएँ। 


बैठक में विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, अजय शेखर, जिला प्रभारी सह पूर्व विधान परिषद सदस्य अर्जुन सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, शिव शंकर पाण्डेय, संतोष भगत, सतीश ठाकुर, प्रंशात ठाकुर, सुनील मिश्र, नागेन्द्र राउत, संजीव कुमार बादल, रितु मंडल, दीप्ति राउत, राजीव झा, अनिल सिंह, आदित्य झा, कन्हैया साह, वरूण सिंह, अजय भगत, चन्द्र वीर यादव, चंदन पासवान, वागीशकांत झा, विनोद प्रसाद, वरूण लाल दास, हरिमोहन चौधरी, प्रतिमा रंजन, शेखर सुमन, गिरधारी झा, रोहित प्रसाद, रवि सिंह, जुही झा, सीमा शाही, हीरा लाल दास, पंकज राठौड़, आयुष सिंह, पवन साह,प्रभात रंजन, दानी झा, अशोक राम, रवि महतो, मनीता चौधरी, संतोष सम्राट, रवि रंजन, मनीष रंजन, राम विलास यादव, धुव्र नारायण त्रिपाठी, शंकर झा, महेश कुमार, राम पुकार ठाकुर सहित  अन्य जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री व मंच मोर्चा अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।  धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राधा देवी ने की।

कोई टिप्पणी नहीं: