मधुबनी (संवाददाता) । आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 13 अगस्त को दिन के 3:00 बजे से विशाल तिरंगा यात्रा टाउन कल्ब मैदान से निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए शहीद गणेशी साह अकलू महतो द्वार स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन कर समापन किया जाएगा। मुख्य अतिथि पटना साहिब के विधायक और सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक आदरणीय रत्नेश कुशवाहा, सभी माननीय गण सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। 14 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय में विभाजन विभिषका दिवस पर बैठक, 15 अगस्त को भाजपा जिला परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व में झण्डातोलन और 17 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज 650 वीं पावन जंयती वर्ष पर जिला कार्यालय के सभागार में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश के नेता सहित सभी माननीय और सम्मानित कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। जिला की बैठक में सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, सतीश ठाकुर, संतोष भगत, शिवशंकर पाण्डेय, प्रंशात राय, संजय महतो,राजीव झा, शेखर सुमन, गिरधारी झा, आदित्य झा, कन्हैया साह, दीप्ति राउत, माला देवी, रितु मंडल, प्रतिमा रंजन, चन्द्र वीर यादव, पंकज सिंह राठौड़, आयुष सिंह, राकेश रंजन आदि शामिल थे।
मंगलवार, 11 अगस्त 2026
मधुबनी : 13 अगस्त को मधुबनी शहर में निकाला जाएगा विशाल तिरंगा यात्रा।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें