- पीके ने सीएम सम्राट चौधरी पर दिया बड़ा बयान, बोले- जब से बांकीपुर का रिजल्ट आया है, बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है, ये है आपके वोट की ताकत
पीके ने कहा कि हमने आपसे इस बात पर भी वोट मांगा था, यदि आप हमें वोट देंगे, तो यहां सम्राट चौधरी का नेतृत्व बदल जाएगा, सम्राट चौधरी जब बदलेंगे, तब बदलेंगे लेकिन आप देख रहे होंगे कि उनके कामकाज का तरीका बदल गया है। जबसे बांकीपुर का रिजल्ट आया है बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, रोज पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है। ये आपके वोट की ताकत है। भरत तिवारी के नाम पर इतनी राजनीति हुई, कल ही खबर आई है कि जिन्होंने गोली चलाई उनमें 11 लोगों पर एफआईआर हो गया। ये आपके वोट ने किया। जनता जग गई तो वो भी पढ़ाई-रोजगार की बात कर रहे हैं। कर पाएं या नहीं ये अलग बात है। हमने कहा था अगर आप भाजपा को हराइएगा तो बिहार का मुख्यमंत्री पढ़ाई-रोजगार की बात करेंगे, वहीं उनका हटना तो तय है, आज हटें या 6 महीने के बाद। साल भर के अंदर या तो सरकारी विद्यालय बहुत अच्छा हो जाएगा या यदि अच्छा नहीं हुआ तो सालभर के बाद आपका बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पढ़ेगा, उसकी फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर के जिम्मे रहेगा, उसकी खर्च का चिंता आपको नहीं करना है। इसमें साल भर का समय लगेगा। नौकरी, पढ़ाई, 1100 रुपए पेंशन व अनाज ये 4 चीज निश्चित तौर पर हो जाएगा। बाकि समस्याओं के लिए मुझे समय दीजिए ताकि मैं सरकार के साथ मिलकर काम कर सकूं। प्रशांत किशोर के कार्यक्रम की बात करें तो वे सबसे पहले दशरथा के शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय में स्मरण व श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद वे यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आभार सभा में हिस्सा लिया। फिर वे जक्कनपुर के हनुमान पथ व वार्ड 40 में लंगरटोली चौक के पास ग्रैंड पैलेस हॉल में आयोजित आभार सभा में शिरकत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें