मधुबनी : उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सुनिश्चित : डीएम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 अगस्त 2026

मधुबनी : उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सुनिश्चित : डीएम

Madhubani-dm
मधुबनी, 31 अगस्त (रजनीश के झा) । जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में उद्योगों के विकास एवं विस्तार, उद्यमियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विभिन्न विभागों से संबंधित प्रक्रियाओं तथा उद्यमियों के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने उद्योग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों से वर्तमान स्थिति के संबंध में चर्चा की। इस क्रम में उद्यमियों से जुड़ी विभिन्न परेशानियों एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा उद्योग संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में फायर सेफ्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जानकारी साझा की गई। उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक मानकों, सावधानियों एवं प्रावधानों के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। साथ ही उद्योगों से संबंधित विधि एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में भी आवश्यक जानकारी साझा की गई, ताकि उद्यमियों को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करने में सुविधा हो।


बैठक में सरकार द्वारा उद्यमियों के हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग पर भी चर्चा की गई। उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र उद्यमियों तक पहुंचाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा उद्यमियों को सरकारी प्रावधानों एवं योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में उद्योग एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है कि उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और उद्यमियों से प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अमित विक्रम भारद्वाज, डीजीएम, बियाडा, क्षेत्रीय प्रबंधक लौहट एवं पंडौल सहित उद्योग विभाग एवं संबंधित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: