मधुबनी, 27 अगस्त (रजनीश के झा) । जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने पश्चिमी अरेर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, संसार पोखर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की अनुपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन नहीं बनाए जाने की स्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्रों की स्थिति का जायजा लिया, जहां बच्चे अनुपस्थित पाए गए। साथ ही विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी नहीं बनाया गया था। इस पर जिला पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच करने तथा शीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन योजना का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय को जोड़ने वाली संपर्क पथ की स्थिति का भी जायजा लिया। संपर्क पथ की स्थिति अच्छी नहीं पाए जाने पर उन्होंने जिला योजना कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय के बगल में स्थित तालाब में छठ घाट का निर्माण कराने के साथ-साथ विद्यालय तक पहुंचने के लिए संपर्क पथ का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पाण्डेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपट्टी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
गुरुवार, 27 अगस्त 2026
मधुबनी : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें