मधुबनी : डीएम के निरीक्षण के बाद फैसला: पुनर्निर्माण तक नजदीकी विद्यालय में चलेगी पढ़ाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

मधुबनी : डीएम के निरीक्षण के बाद फैसला: पुनर्निर्माण तक नजदीकी विद्यालय में चलेगी पढ़ाई

  • न तो बच्चों की सुरक्षा से समझौता, न ही उनकी पढ़ाई होगी प्रभावित : डीएम

Madhubani-dm-school-inspaction
मधुबनी, 27 अगस्त (रजनीश के झा) : जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को दक्षिणी अरेर पंचायत स्थित एनपीएस विद्यालय, सिनुआर का निरीक्षण कर विद्यालय की भौतिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की स्थिति काफी जर्जर एवं चिंताजनक पाई गई। विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा एवं निर्बाध पठन-पाठन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन की संरचना पूरी तरह ठीक होने अथवा विद्यालय के पुनर्निर्माण तक एनपीएस विद्यालय, सिनुआर का संचालन नजदीकी उत्क्रमित विद्यालय, सिनुआर में किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुचारु रूप से पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पाण्डेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपट्टी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: