गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल रूल ऑफ लॉ कन्वेंशन-2026 में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में 24 विधि विद्यार्थियों ने मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन का मुख्य विषय “आर्थिक लचीलेपन, नवाचार एवं सतत विकास के लिए विधि के शासन की रूपरेखा तथा संस्थागत क्षमता निर्माण” रहा। आयोजन में “नेशन फस्र्ट” की भावना को भी प्रमुखता दी गई। देशभर से विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने सम्मेलन में सहभागिता की। विभिन्न सत्रों के दौरान विद्यार्थियों को विधि के शासन, कानूनी ढाँचे, सुशासन, संस्थागत क्षमता निर्माण तथा समकालीन राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समझने का अवसर मिला। विशेषज्ञ वक्ताओं के विचारों से विद्यार्थियों को कानून के व्यावहारिक एवं व्यापक पक्षों की जानकारी प्राप्त हुई। मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने सम्मेलन को अत्यंत ज्ञानवर्द्धक और प्रेरणादायी अनुभव बताया। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डाॅ. अलका अग्रवाल के अनुसार, इस सहभागिता से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी गतिविधियों को समझने, नए दृष्टिकोण विकसित करने तथा पेशेवर ज्ञान और अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
गाजियाबाद : मेवाड़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विधि सम्मेलन में लिया भाग
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें