मधुबनी : मिथिला स्टूडेंट यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अगस्त 2026

मधुबनी : मिथिला स्टूडेंट यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन

Mithila-student-union-madhubani
मधुबनी, 16 अगस्त (रजनीश के झा)। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष शशि अजय झा के नेतृत्व में मधुबनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नवगठित जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष शशि अजय झा (बेनीपट्टी), जिला उपाध्यक्ष आफताब राही (रहिका) एवं कृष्णमोहन शर्मा (बिस्फी), जिला महासचिव राजन झा (पंडौल), जिला सचिव अजीत झा (राजनगर) एवं चंदन सिंह (बेनीपट्टी), जिला प्रवक्ता चंद्रवीर ठाकुर (मधवापुर), जिला कोषाध्यक्ष सह जिला सचिव रौशन भारद्वाज (पंडौल), जिला लीगल प्रभारी आशीष झा चुन्नू (बेनीपट्टी), मधुबनी जिला कॉलेज प्रभारी आनंद कुमार पासवान (रहिका), जिला कॉलिंग प्रभारी अरविंद झा (राजनगर), जिला कला एवं संस्कृति प्रभारी प्रवीण सोनू ऐंकर (अंधराठाढ़ी), तथा जिला सोशल मीडिया सह आईटी सेल प्रभारी दीपक शांडिल्य (पंडौल) जिला कार्यकारणी सदस्य मनोहर ठाकुर,मनीष विश्वास, आदर्श झा बासोपट्टी,को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मधुबनी नगर अध्यक्ष के पद पर मयंक विश्वास को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों विजय श्री टून्ना, प्रवेश झा,मनीष विश्वास,आयुष,गौरव सहित दर्जनों साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष शशि अजय झा ने कहा कि नई कार्यकारिणी छात्र-युवाओं की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार और मिथिला के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगी। संगठन को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने और छात्रों की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। मिथिला, छात्र और युवा हितों की आवाज को और मजबूत करने के संकल्प के साथ नई जिला कार्यकारिणी ने अपनी जिम्मेदारी संभाली।

कोई टिप्पणी नहीं: