पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ चयन
कार्यक्रम के लिए जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से 03 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक Google Meet के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विद्यार्थियों का चयन उनके प्राप्तांक प्रतिशत एवं ऑनलाइन पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के आधार पर किया गया। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का साक्षात्कार संबंधित समितियों द्वारा लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत कुल 31 विद्यार्थियों का ‘Shadow Officer’ के रूप में चयन किया गया।
इन पदाधिकारियों के साथ रहे शैडो ऑफिसर
क्र. चयनित छात्र-छात्रा - शैडो पद
1. स्वाति कुमारी - जिला पदाधिकारी, मधुबनी
2. जय सिया राम - वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी
3.दुर्गेश कुमार कर्ण - पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मधुबनी
4. विशाल कुमार मिश्रा - उप विकास आयुक्त, मधुबनी
5. कुलदीप कुमार - अपर समाहर्ता, मधुबनी
6. कल्याण कुमार - अपर समाहर्ता (आपदा), मधुबनी
7. रवि किशन - अपर समाहर्ता (PGRO), मधुबनी
8. श्याम नंदन कुमार - जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी
9. मो. फैजान - नगर आयुक्त, मधुबनी
10. शालू मिश्रा - सेटलमेंट ऑफिसर, मधुबनी
11. लडली प्रवीण - डीएसपी, झंझारपुर
12. चंचल कुमार -सिविल सर्जन, मधुबनी
13. पार्वती कुमारी - जिला शिक्षा पदाधिकारी
14. शिशुपाल कुमार सिंह - एसडीओ, मधुबनी
15. अंकुर कुमार राय - एसडीओ, झंझारपुर
16. दीपांशु कुमारी - एसडीओ, बेनीपट्टी
17. कुंदन कुमार - एसडीओ, जयनगर
18. अदिति कुमारी - एसडीओ, फुलपरास
19. राघव कुमार कामत - डीएसपी, मधुबनी सदर-1
20. सत्यज्ञान दास - डीसीएलआर, फुलपरास
21. आसिया तैयब - डीएसपी, मधुबनी सदर-2
22. रुद्र रवि ठाकुर - डीसीएलआर, मधुबनी
23. अनिल कुमार - डीएसपी, जयनगर
24. सोरैया परवीन - वरीय उप समाहर्ता (प्रमाण पत्र)
25. अंशु कुमारी -डीएसपी, मुख्यालय
26. खुशबू कुमारी - डीएसपी, बेनीपट्टी
27. आदित्यनाथ चौधरी - जिला पंचायती राज पदाधिकारी
28. रौशन कुमार मिश्रावरीय उप समाहर्ता ( विकास शाखा)
29. आदर्श कुमार - जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी
30. रितु कुमारी - वरीय उप समाहर्ता (विधि शाखा)
31. स्विटी कुमारी - डीसीएलआर, बेनीपट्टी
शैडो अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ रहकर कार्यालयी कार्यों, प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया, जनता की समस्याओं के निष्पादन, जनता दरबार, न्यायालय की कार्यवाही, विधि-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा क्षेत्र भ्रमण सहित विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और समझा। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अपने जीवन का सबसे यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि एक दिन के लिए शैडो पदाधिकारी बनकर प्रशासनिक कार्यों को करीब से देखने, समझने और जानने का अवसर मिला। जनता दरबार से लेकर अदालत की कार्रवाई, लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की प्रक्रिया तथा कार्यालयी एवं क्षेत्रीय कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखना उनके लिए बेहद सुखद और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा। विद्यार्थियों ने इस अनूठी पहल के लिए जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा सहित पूरे जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘Officer for a Day’ कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रशासन को समझने और भविष्य के लिए प्रेरणा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चयनित विद्यार्थियों को उनके पद से संबंधित कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें