मधुबनी : राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा घोघरडीहा, नगर पंचायत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

मधुबनी : राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा घोघरडीहा, नगर पंचायत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Tiranga-yatra-madhubani
घोघरडीहा/मधुबनी (रजनीश के झा) । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर पंचायत घोघरडीहा प्रशासन द्वारा शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में नगर प्रशासन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यालय कर्मियों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य पार्षद श्री अनिल कुमार मंडल, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, नगर स्वच्छता पदाधिकारी श्री Naushad Alam सहित नगर पंचायत कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्लस-2 भोला उच्च विद्यालय, घोघरडीहा के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने भी तिरंगा यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई।


तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था। देशभक्ति से जुड़े संदेशों एवं नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना यात्रा के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारा एवं देशप्रेम का संदेश देते हुए आम नागरिकों को भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने देश की प्रगति, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी व्यक्त किया। नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक एवं प्रभावशाली बना दिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। नगर पंचायत घोघरडीहा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की सामूहिक एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर सभी ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। नगर पंचायत ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग एवं उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: