सीहोर : भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 अगस्त 2026

सीहोर : भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Sehore-bjp
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर द्वारा 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया गया। देश के बंटवारे के समय बेघर हुए लाखों परिवारों की तकलीफों और जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने शहर के अटल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक मौन रैली निकाली। रैली की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और सीहोर विधायक सुदेश राय ने की। हाथों में तख्तियां लिए सभी कार्यकर्ता शांति के साथ आगे बढ़े और कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। इस मौन रैली के समापन पर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अगस्त का दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे दुखद दिन है। बंटवारे की वजह से लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा और न जाने कितने बेकसूर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस दिन को 'विभाजन विभीषिका दिवस' के रूप में याद करने की शुरुआत इसलिए की, ताकि हम अपने उन पुरखों के दर्द और त्याग को कभी न भूलें। आज का दिन हमें यह सीख देता है कि हम आपस में भाईचारा बनाए रखें और देश की एकता को कभी टूटने न दें। रैली को सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा गया कि बंटवारे की पीड़ा सिर्फ जमीन का बंटवारा नहीं थी, बल्कि इसने लाखों परिवारों को एक झटके में बिखेर कर रख दिया था। उस दौर में हमारे लोगों ने जो दर्द सहा, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह इतिहास जानना बहुत जरूरी है ताकि उन्हें समझ आए कि आजादी और शांति कितनी बड़ी कीमत चुकाकर मिली है। इस मौन रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल अरोरा, सन्नी महाजन, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, सीहोर मण्डल 2 अध्यक्ष सुशील ताम्रकार सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को याद किया और देश की अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: