सीहोर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर सीहोर विधायक सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल अरोरा,जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, कमलेश कटारे सहित बड़ी संख्या में जिला एवं मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और वीर जवानों के त्याग व बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। संबोधन उपरांत जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
शनिवार, 15 अगस्त 2026
सीहोर : भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें