सीहोर : कांग्रेसजनों ने कांवड़ यात्रियों और बच्चों को किए तिरंगे वितरित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अगस्त 2026

सीहोर : कांग्रेसजनों ने कांवड़ यात्रियों और बच्चों को किए तिरंगे वितरित

  • शहर में दिखा शिवभक्ति और देशप्रेम का अनोखा संगम

Sehore-congress
सीहोर। स्वतंत्रता दिवस पर सीहोर नगर में शिवभक्ति और देशप्रेम के संगम का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेसजनों ने स्थानीय भोपाल नाका पर कांवड़ यात्रियों और बच्चों को तिरंगा झंडा का वितरण किया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनके और कांग्रेस नेता अरुण मालवीय के द्वारा भोपाल नाका क्षेत्र में तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों सहित सभी लोगों को तिरंगे का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा था और इसी दौरान वहां कांवड़ यात्रियों के पहुंचने से माहौल देशभक्तिपूर्ण होने के साथ ही शिवमय भी हो गया तथा शिवभक्ति और देशभक्ति का अनोखा संगम यहां नज़र आया, जो देखते ही बनता था और सभी आने-जाने वालों के बीच ये चर्चा का विषय बन गया और सभी को वहाँ धर्मलाभ के साथ ही देशभक्ति के रस का भी आनंद प्राप्त हुआ, जिससे सभी उपस्थितजन हर्षविभोर हो उठे। पंकज शर्मा ने आगे बताया कि कांग्रेसजनों का ये निःशुल्क तिरंगा वितरण कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इसके माध्यम से वो लोगों को तिरंगे के महत्व के साथ ही सच्चे देशप्रेम की भावना से अवगत कराते रहेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक पंकज शर्मा और अरुण मालवीय के साथ ही डॉक्टर हर्ष गुप्ता, बिजेन्द्र ठाकुर, मटरू भाई आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: