- सीहोर के राजनीतिक इतिहास के काले दिन का एक वर्ष पूर्ण, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा को आज भी न्याय का इतजार
इसके बाद भाजपाईयों ने जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचकर वहां भी पुलिस पर सत्ता का भारी दबाव बनाकर उल्टे जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा पर ही झूठा मुकदमा कायम करवा दिया था, जबकि उस समय सामने आए सभी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में घुसकर वहां आग लगाने का प्रयास कर रहे थे और बहुत कम संख्या में वहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता उनको रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और सार्वजनिक रूप से गाली बकने तथा धमकी देने वाले भाजपा विधायक सुदेश राय पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह असहाय स्थिति में यह सब देख रहा था तथा इसके बाद सत्ताधारी दल के दबाव में उसने उल्टे जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा पर ही कार्रवाई कर दी। सीहोर के सभी अखबारों तथा चैनलों में ये खबर प्रमुखता से चली थी और सीहोर की मीडिया ने इसे सीहोर के राजनीतिक इतिहास का काला दिन बताया था। आज उसी दिन को एक वर्ष पूरा हो गया है और अब तक जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा को न्याय का इंतजार है कि कब सीहोर पुलिस उन पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेती है और उनको खुलेआम गाली बकने तथा धमकी देने वाले भाजपा विधायक सुदेश राय पर मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें