सीहोर : जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों को निजी खर्च पर अनाज उपलब्ध कराएंगे विधायक सुदेश राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

सीहोर : जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों को निजी खर्च पर अनाज उपलब्ध कराएंगे विधायक सुदेश राय

Sehore-mla
सीहोर। विधानसभा क्षेत्र सीहोर के ग्रामीण अंचलों में प्राकृतिक वर्षा आपदा से पीड़ित ग्रामीणों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने को लेकर विधायक सुदेश राय ने संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों को निजी खर्च पर अनाज उपलब्ध करने का फैसला किया है। विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत के सरपंच और जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित ग्राम वासियों को मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विधायक सुदेश राय ने ग्राम पंचायत के सरपंचों को व्यक्तिगत रूप से अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों की सूची बनाकर उनके कार्यालय भेजने के निर्देश भी दिए हैं। विधायक सुदेश राय के द्वारा सभी नागरिकों को अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। मूसलाधार बारिश की तबाही की सूचना मिलते ही अति आवश्यक कार्य से शहर से बाहर गए विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को अपने प्रतिनिधि के रूप में प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए राजकुमार जायसवाल रिंकू को विधानसभा क्षेत्र में भेजा था । बुधवार को विधायक सुदेश राय स्वयं तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्यामपुर झडखेड़ा छतरी चरनाल अहमदपुर सार्थी हटिया खेड़ा बनखेड़ी हसनपुर तिलोनिया निवारिया बिछिया काकू खेड़ी हिनौती सतोनिया छापरी सेमरा दांगी सिराडी पान बिहार घाट पलासी सहित अन्य गांव में पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सरपंच के साथ वर्षा से प्रभावित परिवारों के सदस्यों से चर्चा की और खेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान को देखा। विधायक सुदेश राय ने विभिन्न गांव में पहुंचकर अतिरिक्त दृष्टि से धराशाही हुए मकान को देखा और प्रशासनिक अधिकारियों को बारिश से खराब हुई सोयाबीन मक्का धान सहित फूलों फलो और सब्जियां का तत्काल पटवारी से सर्वे कराकर मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी बारिश और जलजमाव के बाद स्थिति का जायजा लेने विधायक सुदेश राय स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने श्यामपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया और बाढ़ एवं अतिवृष्टि से पीड़ित ग्रामीणों तथा किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। विधायक सुदेश राय ने राजस्व, पुलिस, जनपद और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और जलभराव की समस्या के तुरंत निराकरण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांवों में पानी घुसने के मुख्य कारणों का पता लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था तत्काल की जाए। किसानों की चिंता पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण खराब हुई सोयाबीन सहित अन्य फसलों का,110% तत्काल और सटीक सर्वे,कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यदव से चर्चा हो चुकी है और सरकार पूरी तरह किसानों व पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि: खराब हुई फसलों का शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए भी उचित मुआवजा राशि स्वीकृत कराई जाएगी। प्रशासन और स्थानीय अमला लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर पीड़ितों की मदद में जुटा हुआ है। विधायक सुदेश राय ने कहा, आपदा के समय जनता की सेवा करना मेरा कर्म और धर्म दोनों है। किसी भी पीड़ित को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और समस्या का स्थाई समाधान तलाशा जाएगा।


  • विधायक ने दिए कॉलोनीनाइजर पर एफआईआर के निर्देश

विधायक सुदेश राय ने दोराहा स्थित कॉलोनी नाइजर पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं। दोराहा से भोपाल जाने वाले हाईवे के नजदीक कॉलोनी नाइजर के द्वारा पुलिया को बंद कर पानी निकासी को रोक दिया गया। पुलिया बंद होने के कारण बारिश का पानी स्थानीय किसानों के खेतों में ही भर गया जिसके चलते खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। जल भराव के कारण आसपास के क्षेत्र में बाड जेसे हालत भी बन गए। ग्रामीण जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के द्वारा कॉलोनीनाइजर के द्वारा किए गए कार्य की शिकायत विधायक सुदेश राय से की गई। विधायक राय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कॉलोनी नाइजर पर आक्रोश व्यक्ति किया। विधायक सुदेश राय तत्काल बंद पानी निकासी को खुलवाया। जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: