- चर्च मैदान पर जिला स्तरीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर बारिश की बौछारों के मध्य बुधवार को इछावर और पुष्प स्कूल के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मैच में इछावर ने 4-2 से पुष्प को हराया। इसके अलावा दूसरा मैच सेंट एनिस स्कूल और लुर्दमाता स्कूल के मध्य 1-1 गोल से ड्रा रहा। इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला फुटबाल संघ सचिव मनोज कन्नोजिया, कमलेश अग्रवाल, अरुण राठौर, मोहनीश त्रिवेदी, प्रशांत ठाकुर, कोच मनोज अहिरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया प्रतियोगिता का पहला मैच पुष्प हाई सेकेंडरी स्कूल विरुद्ध इछावर के मध्य खेला गया जिसमें इछावर 4-2 से विजय रही इछावर की तरफ से सऊद ने दो गोल किए आदित्य ने एक गोल की चिराग ने एक गोल किया पुष्पा सेकेंडरी स्कूल की तरफ से आदित्य ने एक गोल किया यश ने एक गोल किया। प्रतियोगिता में दूसरा मैच सेंट एनिस स्कूल विरुद्ध लुर्दमाता हाई सेकेंडरी स्कूल के मध्य मैच खेला गया जिसमें यह मैच 1-1 गोल किया बराबरी पर रहा सेंट एनिस स्कूल की तरफ से विश्व प्रताप में एक गोल किया, लूदमाता हाई सेकेंडरी स्कूल अथर्व शुक्ला ने एक गोल किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता में 2 मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच आवासीय स्कूल विरुद्ध सेंट ऐनिस स्कूल के मध्य 3 बजे से खेला जाएगा, शाम चार बजे दूसरा मैच लुर्दमाता स्कूल और शारदा के मध्य खेला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें